छत्तीसगढ़

19 सितंबर सोमवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

19 सितंबर सोमवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

कवर्धा, 16 सितम्बर 2022। कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कार्यालय परिसर में 19 सितंबर 2022 सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रगति होम केयर प्राईवेट लिमिटेड, हर्ष विला 03, देवपुरी, रायपुर द्वारा पद नर्स के 20 पद (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जीएनएम, एनएनएम उत्तीर्ण, वेतन 12,000-15,000 रूपए, आयुसीमा 18 से 40 वर्ष, कार्यक्षेत्र रायपुर), रिशेप्सनिष्ट (महिला) के 2 पद (न्यून.शैक्ष.यो. बीएससी नर्सिंग, स्नातक उत्तीर्ण एवं कार्यानुभव हो, वेतन रू. 8,000-12,000, आयुसीमा 18 से 25 वर्ष, कार्यक्षेत्र रायपुर), केयर टेकर के 30 पद (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन रू. 10,000 -12,000, आयुसीमा 18 से 40 वर्ष, कार्यक्षेत्र रायपुर) पर भर्ती किया जाना है। नर्स एवं केयर टेकर पद हेतु खाना एवं आवास की सुविधा फ्री है। कैम्प के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों एवं उपस्थित नियोजक कोविड-19 के सुरक्षा निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करेंगे।
जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button