विविध

*●नगर पंचायत देवकर में पीएम आवास (शहरी) योजना, स्वीकृत 859 में से 735 पूर्ण, स्थानीय निकाय द्वारा हितग्राहियों को 1714.47 लाख रुपये अबतक हुआ जारी, लक्ष्य हासिल करने में पंचायत प्रशासन को मिली बड़ी सफलता●*

 

*■देवकर:-* प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत “सबके लिए आवास” शहरी गरीबों के स्वयं के घर के अपने को साकार करती यह योजना पूरे देश के गरीबों के मकान के सपनों को पूरा करने के साथ साथ नगर पंचायत देवकर में भी प्रधानमंत्री योजनान्तर्गत 859 स्वीकृत आवासों में से 735 आवासों को पूर्ण कर लिया गया है, साथ ही 78 आवासों के निर्माण प्रगति पर है जिन्हें जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही शासन द्वारा निकाय को अब तक योजना अंतर्गत राशि 1714.47 लाख रुपए जारी किया गया है। जारी राशि को तत्काल हितग्राहियो को भुगतान किया जा रहा है जिससे शासन द्वारा आवासों को पूर्ण करने हेतु दिए गए लक्ष्यों को यथा समय पूर्ण कर लिया जाता है। लक्ष्यों की पूर्णता हेतु निकाय को माह दिसंबर 2024 तक रूफ लेवल के 65 आवासों को पूर्ण किए जाने का लक्ष्य दिया गया था जिसे समय पर पूर्ण किया गया। साथ ही शहरी गरीबों के आवास के सपने को पूर्ण करने शासन द्वारा प्रधानमन्त्री आवास योजना शहरी 2.0 अंतर्गत 82 आवेदनों को ऑनलाइन एंट्री कर ली गई है, जिनमें योजना अंतर्गत जल्द ही आवास की स्वीकृति प्राप्त होनी है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button