देश-दुनिया

50 साल की मां के लिए बेटी ने ढूंढा रिश्ता और करा दी विदाई! शादी के बाद बदल गई ज़िंदगी

देश-दुनिया में रोज़ाना न जाने क्या-क्या होता रहता है, इसमें से कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो पहले के सारे रीति-रिवाज़ों से परे कुछ अलग ही होती हैं. ऐसी ही एक घटना हमारे देश में भी हुई, जब एक बिटिया अपनी मां की खुशियां तलाशने के लिए कुछ अलग ही करती है. बेटी ने रिटायरमेंट की उम्र में अपनी मां को ऐसा तोहफा दिया है, जो कभी भी किसी मां को अपने बच्चे से नहीं मिला होगा. 

 

आमतौर पर मां अपने बेटी की शादी कराके उसे ससुराल के लिए विदा करती है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मां-बेटी की जोड़ी की खूब तारीफ हो रही है. इस बेटी ने अपनी मां की शादी 50 की उम्र में कराई है. उनकी ये कहानी वायरल हो चुकी है और बेटी का कहना है कि वो अपनी मां के इस कदम से काफी खुश है. जो मां कभी शांत रहती थी, वो अब काफी खुश रहती है.

छोटी सी उम्र में हुई थी पति की मौत
ये कहानी मेघालय के शिलॉन्ग की रहने वाली देबर्ती चक्रवर्ती (Debarti Chakravorty) और उनकी मां मौसमी चक्रवर्ती (Moushumi Chakraborty) की है. देबर्ती के पिता एक मशहूर डॉक्टर थे, लेकिन उनकी मौत ब्रेन हैमरेज की वजह से अचानक हो गई थी. उस वक्त मौसमी की उम्र 25 साल थी और देबर्ती खुद 2 साल की थीं. पिता की मौत के बाद वे अपनी मां के साथ नानी के घर रहने लगीं, जहां उनकी मां टीचिंग करके बच्ची की परवरिश करती थीं. मां घर-परिवार के मसलों में फंसकर कभी भी शादी नहीं कर पाईं.50 की उम्र में कराई मां की शादी
देबर्ती फिलहाल मुंबई में रहती हैं और उन्होंने अपनी मां को दूसरी शादी के लिए 50 साल की उम्र में मना लिया. पहले उन्होंने मां को किसी और शख्स से दोस्ती के लिए कहा और फिर धीरे-धीरे शादी के लिए भी तैयार कर लिया. उन्होंने इसी साल अपनी मां की शादी पश्चिम बंगाल के स्वपन से कराई है. मां और उनके दूल्हे की उम्र 50 साल है और उनकी ये पहली शादी है. देबर्ती का कहना है कि शादी के बाद मां काफी खुश रहने लगी हैं और पहले की तरह चिड़चिड़ी नहीं रह गई हैं. उनकी ये कहानी इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button