कबीरधाम विशेष

गांव की जरूरत और ग्रामीणों की आवश्यकता अनुसार होगा निर्माण कार्यों का चयन

*सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीणों की भागीदारी से बनेगी गांव के प्रगति की रूपरेखा*

*गांव की जरूरत और ग्रामीणों की आवश्यकता अनुसार होगा निर्माण कार्यों का चयन*

*ग्राम पंचायत स्तर पर कार्ययोजना बनाने जी राम जी के तकनीकी अम्लों का हुआ एक दिवसीय कार्यशाला*

*जल संरक्षण, आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण जैसे प्रमुख विषयों पर रहेगा जोर*

कवर्धा, 29 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के दौरान जिले के ग्राम पंचायतों के लिए ग्रामीणों की भागीदारी और गांव की आवश्यकताओं को मिलाकर विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण योजना में निर्माण कार्यों की रूपरेखा बनेगी। गांव में उपलब्ध संसाधन, गांव की वास्तविक जरूरतें और भविष्य में रोजगार सृजन के साथ आजीविका संवर्धन की गतिविधियों को देखते हुए कार्य योजना का निर्माण किया जाना है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार जिले के सभी कार्यक्रम अधिकारियों, तकनीकी सहायकों एवं अन्य मैदानी कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला जिला पंचायत कबीरधाम के सभा कक्ष भवन में आयोजित कर विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने प्रशिक्षित किया गया।

2 अक्टूबर की ग्राम सभा में विकसित ग्राम पंचायत प्लान होगा तैयार-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने बताया कि 2 अक्टूबर की ग्राम सभाओं के द्वारा योजना निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ग्रामीण अपने गाँव की जरूरतों, रोजगार और आजीविका के अवसरों की पहचान कर समस्या और विकास की प्राथमिकताओं को तय करने सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। योजना का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर सफल हो और ग्रामीणों की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले के सभी ग्रामीणों से अपील किया जाता है कि वह 2 अक्टूबर की ग्राम सभा में अपने गांव के विकास प्लान को तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्ययोजना निर्माण के लिए सशक्तिकरण, अभिसरण विकास और संतृप्ति है मुख्य लक्ष्य-सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाए जाने के लिए यह आवश्यक है कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजना अंतर्गत सशक्तिकरण, विकास, अभिसरण एवं संतृप्ति के स्तंभों पर कार्य किया जाए। जीपीडीपी के साथ वीजीपीपी के पांच चरणों पर समय बद कार्य करने कहा गया। जिसमें सितंबर महीना में प्रथम चरण पर ग्राम सभा पूर्व गतिविधियों के तहत मैदानी अम्लों का क्षमता निर्माण किया जा रहा है। दूसरे चरण में 2 अक्टूबर की ग्राम सभा में निर्माण कार्य की योजना ग्रामीणों द्वारा बनाई जाएगी। तत्पश्चात तीसरे चरण में अक्टूबर से नवंबर महीने के बीच परामर्श, प्रविष्टियों के साथ कार्यों का मानचित्रण किया जाएगा। चैथे चरण पर दिसंबर महीने में प्रारूप को ग्राम सभा में अंतिम रूप देते हुए 15 जनवरी तक पांचवें चरण में सभी योजनाओं का संकलन कर सामकेतिक प्लान तैयार करने कहा गया। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने सभी मैदानी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों की मांग अनुसार श्रम मूलक कार्यों की स्वीकृति किया जाना है। सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जाए। तकनीकी कारणों से लंबित ई-केवाईसी को पूरा करने कहा गया। कार्यों का मूल्यांकन ईं-एमबी में करने और युक्तधारा के माध्यम से ही कार्यों के चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए। एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में श्री विनायक गुप्ता एपीओ जिला पंचायत, श्री अशोक झरिया तकनीकी समन्वयक जिला पंचायत श्री बृजेश गुप्ता कंप्यूटर प्रोग्रामर जिला पंचायत सहित वीबी जी राम जी योजना के सभी कार्यक्रम अधिकारी,तकनीकी सहायक, प्रोग्रामर एवं अन्य कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button