*सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 05 दिसम्बर 2024 को*

बेमेतरा:- परिवहन विभाग तथा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं सड़क सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय करने के संबंध में 05 दिसंबर 2024 दिन गुरुवार को समय 11.00 बजे कार्यालय कलेक्टोरेट के दिशा सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित किया गया है।बैठक का एजेंडा जैसे जिले में सड़क सुरक्षा क्रियाकलापों की निगरानी, सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की निगरानी, सड़क दुर्घटना के कारणों को पहचानना और उनका अध्ययन, राष्ट्रीय एवं राज्यों सड़क सुरक्षा परिषद को सुझाव प्रदान करना, प्रोटोकॉल के अनुसार ब्लैक स्पॉटों की पहचान तथा सुधार से संबंधित कार्य की समीक्षा और निगरानी तथा सड़क इंजीनियरिंग उपाय, सड़क सुरक्षा मानकों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करना, दुर्घटना व घातकता में कमी लाने के लिए विशिष्ट लक्ष्यों के साथ जिले के लिए सड़क सुरक्षा कार्य योजना तैयार करना तथा उसका क्रियान्वयन करना, 4-ई के कार्य अर्थात शिक्षा, प्रवर्तन, आपातकालीन देखभाल और इंजीनियरिंग के क्रियान्वयन पर चर्चा करना और उन्हें कारगर बनाना, गति सीमा और यातायात को सुचारू बनाने के उपायों की समीक्षा करना, जिले में नेक व्यक्तियों को प्रेरित करने के लिए कार्य नीतियां बनाना, नगर व शहर तथा जिले में ग्राम पंचायत में यातायात पार्क-सह-प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना, जिले में सड़क सुरक्षा अभियान को बढ़ावा देना जैसे विषयो पर चर्चा की जाएगी।




