कबीरधाम विशेष

पार्षद की मांग पर मुख्यमंत्री ने दिया सामुदायिक भवन की सौगात* पंडरिया

*पार्षद की मांग पर मुख्यमंत्री ने दिया सामुदायिक भवन की सौगात* पंडरिया – प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने नगर पंचायत पंडरिया के पार्षद पदमनी संजू तिवारी की मांग पर वार्ड क्रमांक 15 में सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण के लिए लागत राशि 19.50 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दिलाया ।

 


नगर पंचायत पंडरिया वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद पदमनी संजू तिवारी द्वारा अपने पत्र क्रमांक 150/22 दिनाँक 25 /03/ 2022 में प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से वार्ड क्रमांक 15 में सर्व समाज सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई थी जिसके तारतम्य में कार्यालय मुख्यमंत्री निवास के पत्र क्रमांक 2500722003403/मु.मं.नि./2022 रायपुर दिनाँक 26/03/2022 में संचालक संचालनालय नगरीय प्रशासन विभाग को लिखा गया कि पदमनी संजू तिवारी पार्षद पंडरिया जिला कबीरधाम द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र सौपकर नगर पंचायत पंडरिया वार्ड क्रमांक 15 में सर्व समाज सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने मांग की गई है , मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्र पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर कृत कार्यवाही से आवेदक को अवगत कराएंगे। जिसके अनुक्रम में कार्यालय मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पंडरिया द्वारा कार्यालयीन पत्र क्रमांक 385 /न. पं./2022-23 पंडरिया दिनाँक 17/08/2022 में विधिवत प्रस्ताव तैयार कर संचालक संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के समक्ष प्रस्तुत किया गया , जिसपर संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पत्र क्रमांक 4627/चार/ले.अनु./2022-23 नवा रायपुर दिनाँक 03/11/2022 में नगर पंचायत पंडरिया वार्ड क्रमांक 15 में सर्व समाज सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 19 लाख 50 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई ।
पदमनी संजू तिवारी पार्षद ने अपनी मांग पूरी होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल , नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया एवं केबिनेट मंत्री अकबर भाई के साथ पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button