कबीरधाम विशेष

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत किया गया शिविर का आयोजन

*प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत किया गया शिविर का आयोजन*

कवर्धा, फरवरी 2026। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना वर्ष 2025-26 के तहत 06 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत कार्यालय पण्डरिया में एक दिवसीय कार्यशाला एवं शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ना तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में नए उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यशाला में उपस्थित उद्यमियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बैंक प्रतिनिधियों द्वारा वित्तीय योजनाओं, ऋण सुविधाओं एवं उद्यम स्थापना की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस शिविर में कुल 20 उद्यमियों ने भाग लिया। इनमें से 02 उद्यमियों ने गुड़ निर्माण उद्योग तथा 04 उद्यमियों ने आटा निर्माण से संबंधित खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की इच्छा जताई। कार्यक्रम के माध्यम से उद्यमियों को योजनाओं का लाभ लेने, वित्तीय सहायता प्राप्त करने और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक ने बताया कि ऐसे शिविरों से ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button