कबीरधाम विशेष

शंकराचार्य जी का गुरुकृपा प्रसादम् में आगमन” 12 नवंबर को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द जी सहसपुर लोहारा में

“शंकराचार्य जी का गुरुकृपा प्रसादम् में आगमन”
12 नवंबर को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द जी सहसपुर लोहारा में

सहसपुर लोहारा

सहसपुर लोहारा परम पूज्य उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्त श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती जी महाराज श्री का हरियाणा यात्रा पश्चात छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है। 12 नवंबर रविवार को दीपावली के पावन अवसर पर चतुर्दशी को यम पूजन करके, 12 बजे सलधा से साजा, बिडोरा, सिल्हटी होते हुए दोपहर 01:00 बजे शंकराचार्य स्वामि: श्री अविमुक्तेश्वरानन्द: सरस्वती जी का सहसपुर लोहारा में पण्डित देव दत्त दुबे के निज निवास श्री गुरुकृपा प्रसादम् में दिव्य आगमन हो रहा है जहाँ समस्त राजपुरोहीत दुबे परिवार पादुका पूजन करेंगे । समस्त नगर एवं क्षेत्र वासियों को शंकराचार्य जी का दर्शन शुलभ होगा ।
सहसपुर लोहारा श्री गुरुकृपा प्रसादम् में पादुका पूजन संपन्न पश्चात पूज्य शंकराचार्य जी कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे, 02:00 बजे चन्द्रप्रकाश उपाध्याय जोशीमठ के विशेष कार्य अधिकारी के निवास श्री शंकरा भवनम् शांतीदीप कालोनी पहुंचेंगे जहाँ दर्शन पश्चात दीपावली के अवसर पर शंकराचार्य जी अहोरात्र श्री लक्ष्मी पूजन करेंगे , आम लोगों को शंकराचार्य जी के दर्शन सुलभ रहेंगे।

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button