विविध

*बेमेतरा/परपोड़ी:-कोलकाता शहर में ट्रेनी डॉक्टर से दरिंदगी के विरोध में परपोड़ी पीएचसी सेन्टर के हैल्थवर्करों व डॉक्टरों ने किया एकदिवसीय हड़ताल, अस्पताल में दिनभर ओपीडी सेवा रही ठप्प●*

 

*बेमेतरा/परपोड़ी:-* ज़िला के सीमावर्ती परपोड़ी इलाके में संचालित शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मन्दिर में कल देश के कोलकाता शहर में डॉक्टर से हुई जघन्य अपराध के विरोध में अस्पताल के सभी स्थानीय चिकित्सकगण एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। जहां कल पूरे दिन ओपीडी के कार्य प्रभावित रहे। जिसके लिए अस्पताल के द्वार पर ही एक दिन के लिए ओपीडी सेवा बन्द होने का चस्पा लगा दिया गया था। बताया गया है कि कोलकाता शहर के एक महिला डॉक्टर के साथ जिस तरह दरिंदगी की गई थी उससे चिकित्सकों मर काफी आक्रोश है इसी के विरोध स्वरूप चिकित्सा संघ के आह्वान पर कल परपोड़ी परिक्षेत्र के 31 गाँव की इस सरकारी अस्पताल में पदस्थ सभी 31 स्वास्थ्यकर्मी एवं डॉक्टर सुबह से ही मुख्य द्वार पर नारेबाजी कर हड़ताल पर बैठ गए। जिससे दिनभर इलाके की चिकित्सकीय सेवा प्रभावित रही। ज्ञात हो कि इस अस्पताल में प्रतिदिन औषतन 80 मरीज अपना इलाज व स्वास्थ्य परीक्षण करने आते है जो कल के हड़ताल के कारण मरीजो व क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button