कल का मौसम 25 जनवरी: अगले 48 घंटे में 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 60 की स्पीड से हवा; IMD अलर्ट जारी

कल का मौसम 25 जनवरी 2026: देश में मौसम का मिजाज अलग ही तरह से बदलता दिख रहा है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कब शीतलहर चलेगी तो कब बारिश हो जाएगी। इस बीच मौसम विभाग ने एक और परेशानी बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, आईएमडी के मुताबिक अगले 48 घंटे में फिर से 5 राज्यों में भारी बारिश कहर बरपा सकती है। इस भारी बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। जिससे कड़ाके की ठंड अभी और बढ़ेगी। पूर्वी भारत में भी मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। तो चलिए जानते हैं कल देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा…
देश के 5 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान देश के 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिन राज्यों में भारी बारिश और आंधी आने वाली है, उनमें हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं। 27 और 28 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश-बर्फबारी, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही इन तीनों राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 और 25 जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना है। केरल और माहे में 26 तारीख को बिजली गिरने के साथ गरज-चमक की संभावना है।
उत्तर भारत के 13 जिलों में शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, रामपुर, बिजनौर, रायबरेली, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में सुबह के समय शीतलहर लोगों को परेशान करेगी। इसके अलावा, हरियाणा के गुरुग्राम और सोनीपत में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पंजाब की बात करें तो यहां अमृतसर, जालंधर, बठिंडा, पटियाला, होशियारपुर और मोहाली में 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ शीतलहर चलेगी।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अलर्ट ने दिल्ली वालों की एक बार फिर से टेंशन बढ़ाकर रख दी है। आईएमडी के मुताबिक 27 जनवरी को एक बार फिर से राष्ट्रीय राजधानी में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से इस दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है। वहीं कल यानी 25 जनवरी की बात करें तो सुबह के समय दिल्ली का तापमान और गिरेगा। इसके अलावा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी और 28 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अधिकांश भाग में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है उनमें मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मुरादाबाद, अमरोहा, कानपुर, लखनऊ और पीलीभीत शामिल हैं। वहीं, कल यानी 25 जनवरी को लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार में अगले 24 घंटे में मौसम बिगड़ सकता है। पटना के आसपास के जिलों सारण, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, गया, पूर्वी चंपाण और पश्चिमी चंपारण में बादल छाया रहेगा। इसके अलावा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार में सुबह के समय घने कोहरे से परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में भी सुबह के समय शीतलहर चल सकती है। पटना में कल अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
आएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में 27 जनवरी और 28 जनवरी को तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। इस बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है जिन जिलों में बारिश की सबसे अधिक संभावना है उनमें रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, मसूरी, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं। वहीं, नैनीताल में कल अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भी 27 और 28 जनवरी को भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें शिमला, मनाली, चंबा, कुल्लू और कांगड़ा जिले शामिल हैं। मनाली में कल अधिकतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
| शहर | अधिकतम तापमान (25 जनवरी) | न्यूनतम तापमान (25 जनवरी) |
| दिल्ली | 17°C | 04°C |
| मुंबई | 28°C | 23°C |
| कोलकाता | 27°C | 17°C |
| चेन्नई | 28°C | 26°C |
| लखनऊ | 22°C | 08°C |
| पटना | 24°C | 13°C |
| रांची | 24°C | 12°C |
| भोपाल | 23°C | 13°C |
| जयपुर | 17°C | 06°C |
| शिमला | 14°C | 01°C |
| नैनीताल | 16°C | 07°C |
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में भी 27 जनवरी से लेकर लगातार 48 घंटे तक बारिश होगी। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवा भी चलेगी। जिन जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है, उनमें जम्मू, श्रीनगर, गुलमर्ग, पुंछ और रियासी जिले शामिल हैं। श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
सामान्य रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी। हालांकि, अगले 48 घंटे में जयपुर, सीकर, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर और बाड़मेड़ शामिल हैं। हालांकि, जयपुर में कल अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, भोपाल में सुबह के समय ठंड हवा चलेगा। यहां, तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। भोपाल में कल अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।




