कबीरधाम विशेष

चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण (के.आर.सी. लेवल-03) का हुआ समापन

चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण (के.आर.सी. लेवल-03) का हुआ समापन
नारायणपुर, 13 फरवरी 2023 – जल जीवन मिशन नारायणपुर के अन्तर्गत पंचायत स्तरीय समर्थन सॉटर फॉर डेवलपमेंट सपोर्ट द्वारा आर.सी. लेवल 03 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं समर्थन सेंटर फॉर डेवलपमेंट के माध्यम से एक निजी होटल में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 20 ग्राम पंचायत से 50 प्रशिक्षक शामिल हुए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और समर्थन संस्था के उद्देश्य द्वारा जल जीवन मिशन के उद्देश्यों का सफल क्रियान्वयन के लिए समुदाय स्तरीय का क्षमता विकास करना है। जिसमें जलापूर्ति व्यवस्था ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका जल बहनियो की भूमिका, निगरानी समिति की कार्य प्रणाली कैसे होनी चाहिए की जानकारी शॉर्ट विडियों के माध्यम से दिखाया गया साथ ही प्रतिभागियों से अपने-अपने गांवों का नक्शा तैयार कर प्रदर्शन करवाया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री एसके वर्मा (कार्यपालन अभियंता), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल जीवन मिशन से आई.एस.ए समन्वयक श्री केशव कुमार दुग्गा, वाटर क्वालिटी समन्वयक श्री अमरेश कुमार मण्डल, तकनीकी समन्वयक श्री कल्याण सिंह मनहर, क्षमता विकास समन्वयक श्री भोगदत्त वर्मा, एम.आई.एस श्री आशीष दिव्य, आई.ई.सी. श्री सुनील कुमार उसेण्डी और सेंटर फॉर डेवलपमेंट मास्टर ट्रेनर सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कर्मचारी उपस्थित थे।

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button