*सीसी रोड निर्माण में भारी अनियमितता पर ग्रामीणों में आक्रोश, गुणवत्ताहीन निर्माण पर उठ रहे सवाल*

बेमेतरा:-ब्लॉक बेरला अंचल के ग्राम मनियारी के वार्ड नंबर 13 में सीसी रोड निर्माण में भारी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो रहे है। साथ ही गुणवत्ताहीन निर्माण व स्तरहीन मटेरियल की उपयोग से ग्रामीणों में सवाल उत्पन्न हो रहे है। बता दें कि ग्राम मनियारी के वार्ड नंबर 13 में कई वर्षों की मांग के बाद प्रह्लाद यादव के घर से लेकर गंगदेव साहू के घर तक सीसी सड़क निर्माण हुआ। जिससे सड़क की नव निर्माण को लेकर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त हो रहे थे। शासन प्रशासन की महत्वाकांक्षी योजना जिला खनिज न्यास योजना अन्तर्गत सड़क निर्माण किया गया। जिनकी स्वीकृत राशि 5 लाख रुपये का हुआ है। वार्ड 13 की लगभग 250 मीटर की लंबाई पर सड़क का निर्माण किया गया। जहां पर बिना इंजीनियर की जांच व निरीक्षण के बगैर खुलेआम निर्माण किया गया। इसके अलावा नियम व मानक मापदंडों को दरकिनार कर गुणवत्ताहीन व स्तरहीन मटेरियल की उपयोग कर खुलेआम धज्जियां उड़ाया गया।
*ग्रामीणों में गुणवत्ताहीन निर्माण व स्तरहीन मटेरियल की उपयोग का आरोप*
प्रह्लाद यादव के घर से गंगदेव साहू के घर तक सीसी रोड निर्माण किया गया। निर्माण के दौरान बिना इंजीनियर के जांच व निरीक्षण के सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन व स्तरहीन मटेरिल की उपयोग के कारण सड़क से धूल उड़ रहे है। जिससे वार्ड वासियों सहित ग्रामीणों में सवाल उत्पन्न हो रहे है। वही बिना माप दंड व नियम को दरकिनार कर सड़क की मोटाई व लंबाई में भी कमी को लेकर ग्रामीणों में चर्चा है। वही सड़क को महीने भर बने नहीं हुए की सड़क की स्थिति अभी से दरार व फट गए है। जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो रहे है। साथ ही गलियों में बहने वाली नाली का पानी निकासी के लिए नाली की निर्माण बिना माप दंड के गुणवत्ताहीन निर्माण से सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। जिससे वार्ड वासियों के लिए मुसीबत बन गया है।

*जांच की मांग*
जिला खनिज न्यास के अंतर्गत निर्माण ग्राम मनियारी में प्रह्लाद यादव के घर से लेकर गंगदेव साहू के घर तक सड़क निर्माण के लिए 5 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति होने के बाद भी ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन व स्तरहीन निर्माण होने की आरोप सामने आ रहे है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने जांच की मांग कर रहे है।




