कबीरधाम विशेष

पीएम-आशा योजना अंतर्गत समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन शुरू, 28 फरवरी 2026 अंतिम तिथि

*पीएम-आशा योजना अंतर्गत समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन शुरू, 28 फरवरी 2026 अंतिम तिथि*

कवर्धा, 03 दिसंबर 2025। जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा योजना) के तहत प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, चना, मसूर एवं सरसों फसल उगाने वाले किसानों का पंजीयन 01 दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। कृषकों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल में किया जाना है। किसान अपने आवेदन पत्र के साथ ऋण पुस्तिका, बी-1, पी-2, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न कर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से सेवा सहकारी समितियों में पंजीयन करवा सकते हैं।
शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन तथा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में चना, मसूर एवं सरसों फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन चिन्हांकित केन्द्रीय एजेंसी नेफेड (छ।थ्म्क्) द्वारा किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य में अरहर 8000 रुपए, मूंग 8768 रुपए, उड़द 7800 रुपए, मूंगफली 7263 रुपए, सोयाबीन 5328 रुपए, चना 5875 रुपए, मसूर 7000 रुपए एवं सरसों 6500 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है।
जिले में उपार्जन एवं भंडारण के लिए सभी विकासखंडों में प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों एवं स्टेट वेयरहाउस को उपार्जन केन्द्र के रूप में अधिसूचित किया गया है। उपार्जन कार्य सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होगा। योजनांतर्गत पंजीकृत किसानों से खरीफ फसल अरहर, मूंग एवं उड़द 3-3 क्विंटल प्रति एकड़, मूंगफली 7 क्विंटल प्रति एकड़ एवं सोयाबीन 5 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर पंजीयन कराकर अपनी उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय कर योजना का लाभ प्राप्त करें।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button