*■अम्बागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम हितकसा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में छात्रों को आत्मसुरक्षा के लिए किया गया जागरूक■*

रिपोर्टर:- मुदस्सर मोहम्मद
*मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी:-* एसपी- रत्ना सिंह(भा.पु.से) के निर्देशन व एएसपी-विवेक शुक्ला एवं एसडीओपी- अम्बागढ़ चौकी श्री अर्जुन कुर्रे व कार्यालय डीएसपी-कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हितकसा के शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों कि उपस्थिति में छात्र एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा के संबंध में उनके कानूनी अधिकार महत्वपूर्ण अभियान अभिव्यक्ति एप, घरेलू हिंसा, बाल विवाह साइबर क्राइम, पाक्सो एक्ट, मानव तस्करी, गुड टच बेड टच सेल्फ डिफेंस,स्वास्थ्य संबंधित शिक्षा के प्रति जागरूक कराया गया अभिव्यक्ति एप के संबंध में बच्चों को जानकारी दिया गया एवं नशीली पदार्थ का सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया एवं नशा पत्ती न करने कि समझाइश दी गई एवं यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में बताया गया इस अभियान में स्कूल के प्राचार्य श्री के. के. रावटे, श्री फूल सिंह चंद्रवंशी, महिला प्रकोष्ठ, आईयूसीएडब्लू, उपस्थित रहे।




