*बस स्टैण्ड बेमेतरा में यातायात स्टाफ द्वारा यातायात नियमों के संबंध में किया जागरूक और अपराध के प्रति सजग रहने का दिया संदेश*

बेमेतरा:- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में लगातार जिले में यातायात नियमों एवं अपराध के प्रति सजग रहने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज दिनांक 22 दिसंबर 2023 को बेमेतरा यातायात प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक मनीष सिंह राजपूत, उप निरीक्षक प्रवासी यादव एवं अन्य स्टाफ द्वारा बस स्टैण्ड बेमेतरा में बस चालको को तेज रुफ्तार में शहर के अंदर वाहन न चलाने, क्षमता से अधिक सवारी, ओवरसीट, न बैठाने, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करने, परमिट अनुसार निश्चित जगह पर सवारी हेतु बस रोकने के संबंध में समझाईश दी गई। एवं अन्य वाहन चालको को यातायात के नियमो की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि शराब पीकर वाहन न चलाने, यातायात सड़क संकेत तथा वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की आवश्यकता को बताया गया व किसी भी वाहन को चलाने के लिए उस वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड, इन्श्योरेंस एवं स्वयं का ड्राइविंग लाइसेंस होना कितना आवश्यक है, तथा इन सब में से एक के भी अभाव में कितना ज्यादा नुकसान हो सकता है इस संबंध में जानकारी दी गई। तथा आमजन को यातायात के नियमों का हमेशा पालन करनें एवं दुपहिया वाहन चालको को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आम नागरिकों से अपील किया कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों का पालन करने और सजगतापूर्वक वाहन चलाने से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होने कहा कि जब कभी दोपहिया वाहन से सडक पर निकलें, हेलमेट अवश्य लगाऍ। तेज गति से वाहन न चलाएं। हमेशा यातायात नियमों का पालन करें। स्वयं सुरक्षित रहें और अन्य लोगो को भी इसका पालन करने के लिए प्रेरित करें।




