विविध

*कठिया में अधेड़ ने आपसी विवाद एवं जादू-टोने के शक में बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी मारकर निर्ममतापूर्वक ले ली जान, सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार* 

 

*बेमेतरा:-* सिटी कोतवाली थाना बेमेतरा अंतर्गत ग्राम कठिया से कल सुबह एक खौफनाक वारदात सामने आया जिसमे कठिया गाँव में स्थित गांधी चौक के समीप एक अधेड़ उम्र के आरोपी युवक रामधार निषाद (50 वर्ष) ने अपनी पुरानी रंजिश एवं काला जादू के अंधविश्वास के कारण वाद-विवाद कर बीच गाँव के ही 70 वर्षीय बुजुर्ग आशाराम निषाद पिता झुलुराम निषाद की दर्दनाक रूप से हत्या कर दी। रक्षाबन्धन पर्व पर सुबह से हुई इस निर्मम हत्याकांड से गाँव-परिक्षेत्र में हड़कंप मच गया।जिसकी सूचना पर घटनास्थल पहुंची कोतवाली पुलिस के स्टॉफ ने मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर मामले में मर्ग कायम करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा एवं गाँव से ही आरोपी रामाधार निषाद को संदिग्ध रूप में गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि मृतक एवं आरोपी दोनो का घर कठिया गाँव में अगल-बगल था, वही आरोपी रामधार काफी बरसों से लगातार बीमार चल रहा था, जिसको लेकर वह पड़ौसी मृतक आशाराम पर काला जादू के अंधविश्वास का शक करता था। लिहाजा इसी के चक्कर मे उसने कल सुबह वाद-विवाद करते हुए जान से मारने पर उतारू हो गया एवं सुबह 07 बजे गाँव के गांधी चौक पर मौजूद मृतक आशाराम पर धारदार कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ जानलेवा वार कर लहूलुहान कर दिया। इस जानलेवा हमले में बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जिससे क्षेत्र मे खबर तेजी से फैल जाने के कारण त्योहार के दिन होने गाँव की रौनकता पूर्णतः गायब रही। वही पूरे गाँव में दिनभर भय का वातावरण रहा, जिसको देखते हुए तत्काल ज़िला पुलिस प्रशासन के दिशानिर्देश पर एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दी गयी। जिससे गाँव मे फिलहाल दोनों पक्षो में शान्ति की स्थिति बनी रही। इस सम्बंध में सिटी कोतवाली थाना बेमेतरा के प्रभारी-सब इंस्पेक्टर राकेश साहू ने बताया कि सुबह के वक़्त घटनास्थल से वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी, जिन्होंने मामले में मृतक के सम्बंध में कागजी कार्यवाही पूरी कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विवेचना में लिया गया है एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया है, जिससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही में एसपी रामकृष्ण साहू के दिशानिर्देश पर बेमेतरा एसडीओपी-मनोज तिर्की के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू सहित अन्य स्टॉफ द्वारा की गई। जिसमें उनके साथ सउनि जितेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक छत्रपाल डहरिया, सायबर सेल टीम प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, विनोद पात्रे, आरक्षक मोती जायसवाल एवं आरक्षक शिव सेन, राहुल यादव व अन्य थाना स्टाफ के खास भुमिका एवं मौजूदगी रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button