*■लूक में ससुराल के खलिहान में दफन लापता नवविवाहित महिला की लाश से सनसनी, गुत्थी सुलझाने जांच में जुटी परपोड़ी पुलिस■*


*■देवकर:-* परपोड़ी थाना इलाके के ग्राम लुक से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जिसमें विगत सोमवार से गुमशुदा चल रही एक नवविवाहित महिला की लाश उनके ससुराल के खलिहान दफन मिलने पर गाँव मे हड़कम्प मच गयी है।इस मामले में ग्रामीणों द्वारा स्पष्टतः हत्या की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय परपोड़ी पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने मौक़ेस्थल पर पहुंचकर खलिहान में दफन नव विवाहित मृतक महिला के शव को बरामद कर जांच व तफ्तीश शुरू कर दी गयी है। वही इस घटना के बाद से मृतक महिला का पति फरार चल रहा है, जिस पर परिजनों ने स्पष्ट आरोप लगा दिया है।
दरअसल परपोड़ी थाना क्षेत्र के ही ग्राम कुरलू निवासी 22 वर्षीय मृतक युवती रेशमी वर्मा का विवाह लुक गाँव के तुलसी वर्मा के पुत्र ओमप्रकाश वर्मा से बीते फरवरी माह को शादी हुई थी। वही फिलहाल तक सब कुछ ठीक ही चल रहा था कि अचानक नवविवाहित महिला बीते सोमवार की सुबह से लापता बताई जा रही थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट ने परपोड़ी थाने में परिजनों ने दर्ज कराई थी। किन्तु इसी बीच कल सुबह को अचानक पुलिस को सूचना मिली कि लूक गाँव मे लापता महिला के ससुराल से लगे खलिहान में ही शव दफन होने की जानकारी मिली।जिस पर देवकर तहसीलदार- केआर वासनिक एवं परपोड़ी पुलिस प्रभारी- ओपी साहू की संयुक्त टीम के सतत देखरेख में खलिहान में दफन शव को बाहर निकलवाया गया जिसे प्रत्यक्षदर्शियों ने लापता महिला रेशमी वर्मा के रूप में शिनाख्त की। वही शव का पोस्टमार्टम कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है महिला ने लापता होने के पूर्व अपने मायके में सामान्य बातचीत की थी वही रात को अचानक इस तरह हुए घटनाक्रम से परिजन स्तब्ध है वही घटना के बाद से ही उनके पति के फरार होने से मर्डर की आशंका गहरा गयी है। जिस पर जल्द ही परपोड़ी पुलिस द्वारा घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी गयी है जल्द ही आरोपी तक पहुंचकर गुत्थी सुलझा ली जाएगी।




