विविध

*एनएमएमएस छात्रवृत्ति एवं नवोदय में चयनित तेलगा स्कूल के बच्चों का सुशासन तिहार में की सम्मान व दी प्रमाण पत्र*

 

बेरला:- एनएमएमएस छात्रवृत्ति एवं नवोदय में चयनित तेलगा स्कूल के बच्चों का सम्मान किया गया। संकुल आनंदगान के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तेलगा के छात्र जयकुमार वर्मा एवं लल्ली वर्मा पूर्व माध्यमिक शाला आनंदगांव कि छात्रा युवराज व अनुराधा यादव का चयन 2024 25 में राष्ट्रीय साधन सह छात्रवृत्ति के लिए हुए है। साथ ही प्राथमिक शाला तेलगा के छात्र मयंक कुमार महिलांग का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। ग्राम खुड‌मुड़ा में आयोजित सुशासन शिविर में विधायक दीपेश साहू ने इन बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से बच्चों के हौसले बुलंद होते है उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है, बच्चों की प्रतिभा का सम्मान ही उन्हें आगे बढ़ने हेतु प्रेरणा देते है। यह बच्चों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत होता है और उन्हें आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है। अब इन छात्रों को कक्षा नवमी से 12वी तक प्रति माह 1000 रुपये छात्र वृत्ति मिलेगा। इससे उच्च शिक्षा के लिए बहुत बड़ा सह‌योग होगा। इसी प्रकार मयंक कुमार के चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। जो कि ग्राम तेलया के लिए गौरव का विषय है। यह गौरव पालकों व शिक्षको के सतत प्रयास से संभव हुआ है। अब तक लगातार 3 बच्चों का चयन प्रा शा तेलगा से हो चुका है। से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सफल होने पर ग्राम तेलगा के सरपंच राजेश नायक एवं ग्राम आनंद गाँव के सरपंच चंदन नायक, प्रधान पाठक एवं संकुल समन्वयक किशोर सिन्हा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तेलगा एवं गणेश राम सिवारे प्रधान पाठक प्राथमिक शाला तेलगा व समस्त पालक गण, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सहायक अधेश उइ‌के एवं समस्त शिक्षकों द्वारा बच्चों को बधाई एवं शुभकामानाए प्रदान की गई।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button