*हार से निराश न होकर जीत के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए : योगेश तिवारी*


बेमेतरा:- ब्लॉक बेरला के ग्राम नेवनारा में जय मां चंडी कबड्डी दल की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में किसान नेता योगेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रतियोगिता 36 टीमों ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच प्रमिला कमल साहू, लोकेश साहू, सालिक साहू उपसंरपंच, सालिक बंछोर, हरिश बंछोर, राकी साहू उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि पूर्व में कबड्डी खेल को गांव का खेल कहा जाता था, लेकिन वर्तमान में यह खेल शहरों में भी खेला जा रहा है। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है। जिसमें गांव से निकली प्रतिभाएं भाग ले रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। यहां से निकले खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। खेल हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए खेल में हार जत लगी रहती है। हार से निराश न होकर जीत के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।




