*राज्यस्तरीय खेल में देवरबीजा के बच्चों का चयन*

बेरला:- जिला राजनांदगांव में संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता खेल (लॉन टेनिस व सॉफ्ट टेनिस) का आयोजन किया गया। जिसमें सभी जिले के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें बेमेतरा जिले से पीएम श्री सेजेस देवरबीजा से सात बच्चों ने अलग अलग वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाई व चार बच्चों ने सॉफ्ट टेनिस खेल में राज्य स्तर के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की। चयनित प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार है: 1. लोमश साहू कक्षा 8 वी, नामेश साहू कक्षा 8 वी, रुद्र कुमार कक्षा 8 वी व मेघ सिंह ठाकुर कक्षा 8 वी।
*इसी प्रकार देवरबीजा में जिला स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा आयोजित की गई।*
पीएम श्री सेजेस देवरबीजा में दिनांक 15 जुलाई 25 को जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता खेल टेबल टेनिस का आयोजन हुआ। जिसमें बेमेतरा जिले से बेरला ब्लॉक, साजा ब्लॉक, नवागढ़ ब्लॉक व बेमेतरा ब्लॉक ने भाग लिया। इसमें विभिन्न स्कूलों से बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें सेजेस देवरबीजा से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अंडर 17 वर्ग में तृप्ति राजपूत तीसरे स्थान पर ,अंडर 19 वर्ग में प्रथम स्थान हिमानी साहू , द्वितीय स्थान मधु साहू व पांचवे स्थान पर लीमा सोरी ने संभाग स्तर के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की।
*संभाग स्तरीय स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे*
तीनों वर्गों की टीमें आने वाले दिनों में होने वाली संभाग स्तरीय स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें चयनित होने पर उन्हें राज्य स्तरीय स्पर्धा में खेलने का मौका मिलेगा। मैच के दौरान विभिन्न स्कूलों से आए व्यायाम शिक्षक एम रविराज, कमलकांत सेजेस ठेलका, बी उमाशंकर खाती, अनूप सिंह सेजेस राठी, गौरव कामड़े ओड़िया, हरिशंकर चंदेल सेजेस नवागढ़, अंकित निर्मलकर ज्ञानोदय बेमेतरा व काजल कुमारी सेजेस देवरबीजा उपस्थित थे। शाला समिति अध्यक्ष कोमल देवांगन,सरपंच हेमलाल देवांगन व प्राचार्य बीरेंद्र देवांगन, वरिष्ठ शिक्षक हीरालाल साहू, दिनेश तिवारी व विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




