विविध

*राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा के अंतर्गत साक्षर होने के लिए हुआ परीक्षा का आयोजन*

*राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा के अंतर्गत साक्षर होने के लिए हुआ परीक्षा का आयोजन*

बेरला:- बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेरला में 23 मार्च दिन रविवार को राष्ट्रव्यापी उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में महापरीक्षा के अंतर्गत विकासखंड बेरला के 165 केंद्रों में परीक्षा संपन्न किया गया। उक्त परीक्षा को संपन्न करने हेतु 6 महीने पूर्व स्वयं सेवी शिक्षकों के माध्यम से लगातार इन अशाक्षर को पढ़ाया जा रहा था, इन्हें पढ़ने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्राथमिक शाला को अधिकृत किया गया था। जहां पर शाम 4:00 बजे के बाद विद्यालय में ही स्वयं सेवी शिक्षकों के माध्यम से उनकी पढ़ाई संपन्न की जाती थी। अतः इस परीक्षा में ऐसे परीक्षार्थी बैठे हुए है जिन्होंने 200 घंटे की अवधि पूर्ण करते हुए साक्षर होने हेतु उक्त परीक्षा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किए है। अतः इस राष्ट्रव्यापी महा परीक्षा में विकासखंड बेरला के विभिन्न केंद्रों से 1896 महिला-पुरुष ने साक्षर होने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस महा परीक्षा के आयोजन हेतु राज्य कार्यालय से प्रश्न पत्र का वितरण किया गया था।इस प्रश्न पत्र के आधार पर 23 मार्च 2025 दिन रविवार को समय 10:00 बजे से 5:00 बजे तक महापरीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रअध्यक्ष के रूप में विकासखंड बेरला के समस्त प्राथमिक प्रधान पाठक एवं पर्यवेक्षक और मूल्यांकन करता के रूप में प्राथमिक विद्यालय के समस्त सहायक शिक्षकों के माध्यम से उक्त परीक्षा संपन्न किया गया। महा परीक्षा का निरीक्षण एवं और अवलोकन विकासखंड बेरला के विकास खंड शिक्षा अधिकारी जेपी करमाकर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी अदेश कुमार एवं नारायण ठाकुर, बीआरसी बेरला खोमलाल साहू के माध्यम से लगातार विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण और अवलोकन करते हुए आवश्यक व्यवस्था हेतु विकासखंड बेरला के समस्त संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकृत करते हुए उक्त महापरीक्षा को शांति रूप से संपन्न किया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button