विविध
*स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवकर के 9 विद्यार्थीयो ने 3 से 4 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया *

देवकर:- स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवकर के 9 विद्यार्थीयो ने 3 से 4 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए 6 गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पूर्व माध्यमिक से ममता साहू , झलक वर्मा , राजनंदनी वर्मा , भावना सोनकर ने खो-खो में तथा उच्चतर माध्यमिक से मिताली मानिकपुरी बैडमिंटन में एवम् सिद्धि अग्रवाल ने फुटबॉल में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय एवम पूरे इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार डहाले , व्यायाम शिक्षक योगेश साहू, प्रधान पाठक नमिता सिंह एवम पूरे स्टाफ ने उन्हें बधाई दी एवम् उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 5 संभाग से लगभग 1200 खिलाड़ीयो ने भाग लिया।





