विविध

*■कोदवा क्षेत्र में प्रेमी-जोड़े को पकड़ने मनचले नवयुवकों में होड़, बढ़ते असामाजिक वातावरण से ग्रामीण चिंतित■* 

 

*बेमेतरा:-* पुलिस थाना साजा, देवकर चौकी व देवरबीजा चौकी से जुड़े कोदवा क्षेत्र के गांवों में इन दिनों एक गम्भीर घटनाक्रम का मामला सामने आ रहा है। जिसमे कोदवा क्षेत्र के नवयुवक ग्रुपों में नशे में चूर होकर आधीरात तक जागते हुए प्रेमी जोड़े के तलाश में भटक रहे है वही सुनसान जगहों पर प्रेमी-जोड़े को संदिग्ध व आपत्तिजनक स्थिति में रँगे हाथ पकड़ने पर उनके साथ मारपीट व अन्य अन्य बदमाशी हरकत करते है। हालांकि यह बात नयी नही है पिछले साल मेला-मड़ई के बीच भी लैला-मजनू की खोज में युवा रात-रात क्षेत्र की खाक छानते रहे थे, किन्तु करीब दर्जनभर जोड़े पकड़ने के किस्से प्रचलित होने के बाद पुलिस कार्यवाही नही हो पाने से युवाओं में आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ने लगी है। साथ ही क्षेत्र में बढ़ती असामाजिकता से ग्रामीण भी चिंतित है, आम लोगों का कहना है कि नशे में धुत युवाओं का दल-बल के साथ रात में ऐसे घटनाक्रम को अंजाम देना अपराध की ओर ले जाएगा एवं किसी रोज ऐसे ही मामले में किसी का हत्या या अन्य कुकृत्य करने को मजबूर कर देगा, जिस पर तत्काल लगाम लगाने की जरूरत है। फिलहाल इस मामले पर किसी भी थाने-चौकी में रिपोर्ट दर्ज नही हो पाया है, जिस पर लोगों की माने तो परिवार व बदनामी के डर से लोग इस घटना पर कोई जिक्र नही करते है किंतु बदमाशो का आतंक इन दिनों बढ़ा हुआ है। जिसमे यह इलाका एक थाना व दो चौकी क्षेत्र से सम्बद्ध होने के यहाँ पुलिस की सक्रियता व एक्टिविटी कमजोर है जिसका फायदा समाज से भटके युवा खूब उठा रहे है इसके अलावा लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध शराब व गांजे की बिक्री भी होती है लिहाजा क्षेत्र के बिगड़े युवा लगातार ऐसे घटनाओं को अपने सुनहरे भविष्य की चिंता किये बिना अंजाम दे रहे है। युवाओ के इस करतूत व हरकतों पर पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की उम्मीद की जा रही है साथ ही पुलिस गश्त बढाकर लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button