दूसरे दिन बुलडोजर चला हटाया गया अतिक्रमण

धमतरी | धमतरी ब्लॉक के पीपरछेड़ी (देमार) में लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई के तहत प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर मंगलवार को 28 में से 22 अतिक्रमण तोड़े। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा। नायब तहसीलदार और अर्जुनी टीआई राजेश जगत की उपस्थिति में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई
पिछले 10 वर्षों से गांव में 28 लोगों द्वारा अतिक्रमण कर मकान बनाए गए थे, जिनमें से 22 मकानों पर कार्रवाई की गई, जबकि 5 मकानों पर स्टे का आदेश था। ग्राम पंचायत ने अतिक्रमण हटाने के लिए पहले कई बार नोटिस जारी किया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद पंचायत ने ग्रामसभा आयोजित कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया और प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की। सोमवार को ग्रामीणों के विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा था। हालांकि, मंगलवार को दोबारा टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।




