*डंगनिया ब में शिक्षक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन*

बेरला:-बेरला ब्लॉक के अंतर्गत संकुल केंद्र डंगनिया ब की ओर से सेवानिवृत्त, पद्दोन्नत एवं स्थानांतरित हुए शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेमदास महिलांग, पद्दोन्नत शिक्षक ईश्वर सिंह वर्मा, स्थानांतरित शिक्षक मुकेश कुमार देवांगन, फिरोज कुमार जोशी को शाल श्रीफल भेंट किया गया। संकुल में नवपदस्थ शिक्षकों में ग्रीष्मा दिनेश, राधेश्याम ईसदा, रामस्वरूप साहू, लालाराम साहू को पेन डायरी भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। संकुल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणेश राम साहू, सरपंच ग्राम पंचायत डंगनिया ब, विशिष्ट अतिथि लेखराम साहू उपसरपंच, माधोराम साहू शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष, जयप्रकाश करमाकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी बेरला, खोमलाल साहू बी आर सी सी बेरला, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनोज कुमार ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बीआरसीसी खोमलाल साहू ने सेवानिवृत्त शिक्षक, स्थानांतरित शिक्षक एवं नवपदस्थ शिक्षक के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। साथ ही शिक्षक की शिक्षकीय कर्त्तव्यों को पूरी निष्ठा के साथ करने के लिए शिक्षक समुदाय से आग्रह किये। शिक्षक मुकेश कुमार देवांगन ने अपने पूर्व संस्था के सेवाकाल को याद करते हुए भावुक हो गये। उन्होंने अपनी उद्बोधन में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान सह विदाई समारोह के लिए संकुल के साथियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किये। इस अवसर पर संकुल समन्वयक राजा सिंह वर्मा, इकेश साहू, सुधीर साहू, वीरेन्द्र सिन्हा, महेंद्र कुमार वर्मा, गांधी राम साहू, महेश सिवाना, गौरी साहू, कीर्तन साहू, बिंदु साहू, अशोक साहू, चम्पा साहू, मनीषा देवांगन, लोकेश साहू, ओमनारायण साहू, महेंद्र पटेल ,लक्ष्मी नारायण पांडेय, रामेश्वर निषाद, मुकेश्वरी साहू, राकेश पराते, कमलेश साहू एवं बड़ी संख्या में बच्चों की सहभागिता रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन इकेश साहू एवम आभार प्रदर्शन ओमनारायण साहू ने किया।




