कबीरधाम विशेष
गणतंत्र दिवस-2023 समारोह तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

गणतंत्र दिवस-2023
समारोह तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा 

नारायणपुर 11 जनवरी 2023- कलेक्टर श्री अजीत वसत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मैदान में गणतंत्र दिवस 2023 समारोह के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने मुख्य समारोह के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को गार्ड आफ ऑनर, बैठक व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, समारोह स्थल की साफ‘-सफाई, मुख्य मंच की सजावट, विद्युत एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र, पेयजल एवं सत्कार, चिकित्सकीय प्रबंध, शहीदों के परिजनों का सम्मान, पुरस्कार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और विभिन्न निर्देश दिये। साथ ही आगामी बैठक में तैयारियों की पुनः समीक्षा की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, अपर कलेक्टर श्री अभिशेक गुप्ता, एसडीएम श्री जितेन्द्र कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री रामसिंग सोरी, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री अजय चौधरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली, कार्यपालन अधिकारी लोक निर्माण विभाग श्री मानकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र झा के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


