कबीरधाम विशेष

जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण

कवर्धा, 04 अगस्त 2023। जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सत्यभामा दुबे एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अमित प्रताप चन्द्रा द्वारा आज जिला जेल कबीरधाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जेल के पाकशाला एवं समस्त बैरकों का सूक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया। जिसमें विचाराधीन बंदियों के लिए समुचित साफ-सफाई सहित दाल, चावल, सब्जियां व अन्य खाने-पीने के पौष्टिक आवश्यक सामाग्री की गुणवत्ता उचित पाई गई। साथ ही माननीय न्यायाधीश द्वारा बंदीगणों के शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए जेलर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला जेल के जेलर ने बताया कि जिला जेल कबीरधाम में नियमित तौर पर डॉक्टर के उपस्थित होने के निर्देश है। समय-समय में ड्रगिस्ट आते है, वर्तमान में अनपुस्थित थे तथा जेल मैन्यूअल के हिसाब से और बेहतर रखने के लिए निर्देशित किया गया। जिला जेल कबीरधाम में वर्तमान में 05 सजायाफ्ता, 06 सिविल तथा 189 अभिरक्षाधीन बंदी निरूद्ध है।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button