कबीरधाम विशेष
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 27 जून 2023। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के द्वारा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए वांछित अभिलेखों के साथ 05 अक्टूबर 2023 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कवर्धा में नामांकन आंमत्रित किए गए है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनदं तिवारी ने बताया कि योजना की प्रमुख बिन्दु जिसमें बालक-बालिका द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना, दूसरे की जान बचाने के लिए वीरता का किया गया कार्य, उम्र कम से कम 06 वर्ष एवं अधिकतम 18 वर्ष तक हो (घटना दिनांक को), शौर्य कार्य की अवधि-01 जुलाई 2022 से 30 सितम्बर 2023 के मध्य हो।
उन्होंने बताया कि इसके लिए आवश्यक कागजात एफ.आई.आर. अथवा पुलिस डायरी, समाचार पत्रों की कतरने, जो इस बाबत् प्रकाशित हुआ हो, 05 दो पासपोर्ट साइज के वर्तमान रंगीन फोटोग्राफ्स, सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित, एवं 04 अतिरिक्त पासपोर्ट साइज के फोटो। घटना का विस्तृत विवरण प्रतिवेदन-सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित (महिला एवं बाल विकास विभाग/पुलिस या अन्य विभाग), नामांकन, आवेदन (03 प्रतियों में) निर्धारित प्रपत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कबीरधाम में प्राप्त करें। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2023 है।