पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 27 अप्रैल 2023। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों में अध्यनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही के लिए ीजजचरूध्ध्चवेजउंजतपब.ेबीवसंते
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. मोनिका कौड़ो ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर अध्यन्तर (छत्तीसगढ़ के निवासी) द्वारा ऑनलाईन आवेदन के लिए नवीन एवं नवीनीकरण की अंतिम तिथि 08 मई 2023 तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 से छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। पीएफएमएस द्वारा आधार आधारित भुगतान की जा रही है। अतः सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें।




