जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को

कवर्धा, 27 अप्रैल 2023। जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 6वीं वर्ष 23-24 शैक्षणिक सत्र में प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को आयोजित होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रचार्य श्री प्रभाकर झा ने बताया कि जिस विद्यार्थी ने कक्षा पांचवीं में जनवरी/फरवरी वर्ष 2023 में जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए फार्म भरे थे उनका परीक्षा तिथि निर्धारित की गई है। परीक्षा की तिथि 29 अप्रैल 2023, परीक्षा का समय सुबह 11ः30 से 1ः30 बजे निर्धारित है। पेपर आफलाइन मोड़ में होगा। जो प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र का नाम दिया गया उसी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र लेकर जाना होगा। परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक में अपने फार्म का रजिस्ट्रेशन नंबर भी प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य से मोबाइल नंबर-9479690490, कंप्यूटर शिक्षक मो-7898252582 संपर्क किया जा सकता है।
