कबीरधाम विशेष

प्राक्चयन परीक्षा रविवार 30 अप्रैल को

प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए 29 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

प्राक्चयन परीक्षा रविवार 30 अप्रैल को

कवर्धा, 01 मार्च 2023। राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 29 मार्च 2023 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। ऑनलाईन भरे गए आवेदन में त्रुटि होने पर 30 मार्च 2023 से 3 अप्रैल 2023 तक सुधार कर सकते है। प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा रविवार 30 अप्रैल 2023 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग तथा वेबसाईट ूूण्जतपइंसण्बहण्हवअण्पद वत ीजजचेरूध्ध्मासंअलंण्बहण्दपबण्पदध्च्त्ैडैध्ैजनकमदज.।कउपेपवद.क्मजंपस से प्राप्त की जा सकती है।
संयुक्त कलेक्टर एवं आदिवासी विकास विभाग के सहासक आयुक्त डॉ. मोनिका कौड़ो ने बताया कि राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उप योजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित व प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वी तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए सघन तैयारी कराई जाती है। जिसके लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों की स्थापना की गई है।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button