कबीरधाम विशेष

शिशु संरक्षण माह 31 मार्च तक, जिले में 90031 बच्चों को पिलाएंगे विटामिन ‘ए’ और 95327 बच्चो को आयरन की सिरप

शिशु संरक्षण माह 31 मार्च तक, जिले में 90031 बच्चों को पिलाएंगे विटामिन ‘ए’ और 95327 बच्चो को आयरन की सिरप

31 मार्च तक सभी 147 उप स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण सत्र के जरिए पूरा करना है लक्ष्य

कवर्धा, 01 मार्च 2023। राज्य शासन के मंशानुरूप कबीरधाम जिले में 31 मार्च तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा इसकी तैयरी पूरी कर ली गई है। इस दौरान नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ‘ए’ के साथ ही छह माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को आयरन एवं फॉलिक एसिड सिरप पिलाई जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य बच्चों के स्वास्थ्य में निरंतर वृद्धि हो वे पूर्ण तरह से स्वस्थ्य रहे। इस आयु के बच्चे किसी भी बिमारी से जल्दी संक्रमित हो जाते है। इस कारण उन्हे रोग के संक्रमण से बचाव के विटामिन ए की घुराक दिया जाना जरूरी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुजॉय मुखर्जी ने बताया कि शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम में बच्चों का टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विटामिन ए घोल से बच्चो में प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, निमोनिया और दस्त से बचाव, आंखों की रोशनी में तेजी, मानसिक रोग से बचाव, शारीरिक और बौद्धिक विकास में वृद्धि मिलने की बात बताई। वहीं आयरन सिरप से बच्चों को एनिमिया से मुक्ति की जानकारी से अवगत कराया गया। यह कार्यकम साल में दो चरण में किया जाता है प्रथम चरण जुलाई अगस्त में ओर दूसरा चरण फरवरी मार्च में किया जाता है।

जिले में इतने बच्चो खुराक देने का लक्ष्य रखा गया

कबीरधाम जिले में शिशु संरक्षण माह के दौरान जिले भर से 90 हजार 31 बच्चों को विटामिन ए और 95 हजार तीन सौ सत्ताइस बच्चों को आयरन एवं फॉलिक एसिड देने का लक्ष्य रखा गया है। मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं द्वारा बच्चों को दवाई पिलवाकर अभियान को सफल बनाया जाएगा।

बच्चो को कुपोषण और एनीमिया से बचाने में मददगार

राज्य में सुपोषण सुनिश्चित करने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए पौष्टिक आहार और गर्म भोजन देने का प्रावधान है। इस कार्यक्रम के अनुपूरक के रूप में शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जाता है जो कि बच्चों को कुपोषण एवं एनीमिया से बचाने में काफ़ी मददगार है।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी माता पिता से अपील की

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी ने सभी माता-पिता से अपील की है कि वे अपने 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार आयरन सिरप तथा 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को हर छह माह के अंतराल में विटामिन ए की खुराक अवश्य दिलाए। बच्चों के विकास के लिए यह खुराक देना बहुत जरूरी है। इससे बच्चों के कुपोषण होने का खतरा कम होता है, और बच्चे की मानसिक स्थिति में भी सुधार होता है। इसलिए सभी माता पिता को 28 फरवरी से शुरू होने वाले शिशु संरक्षण माह में अपने बच्चों को इसका खुराक अवश्य दिलवाए।

डीपीएम ने कार्ययोजना की दी जानकारी

कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती सृष्टि शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी बच्चो को जिनका उम्र 9 माह से पांच वर्ष के है, उन्हे शत प्रतिशत विटामिन ए और आयरन की सिरप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिन्हे उपस्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत टीकाकरण सत्रों के माध्यम से कवरेज करना है। इसकी कार्ययोजना सभी सेक्टर के अनुसार बनाने की जानकारी दी गई है।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button