विविध
*तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने विधायक डोमन लाल कोसेवाड़ा को दी जन्मदिन की बधाई*

अहिवारा:- अहिवारा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डोमन लाल कोसेवाड़ा ने अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने उनके जवाहर नगर स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
साहू ने विधायक कोसेवाड़ा के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने विधायक के सरल स्वभाव और जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में अहिवारा क्षेत्र का विकास और भी तेजी से होगा।
इस अवसर पर विधायक कोसेवाड़ा ने शुभकामना देने आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और जनता की सेवा में हमेशा लगे रहने का संकल्प दोहराया।




