*कलेक्टर ने कस्टम मिलिंग एवं धान उठाव की समीक्षा की*

*(राइस मिलर्स से 5 दिवस के भीतर शेष धान का उठाव कराये: कलेक्टर शर्मा)*
बेमेतरा:- कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज यहां कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में वर्ष 2023-24 में उपर्जित धान के त्वरित उठाव एवं कस्टम मिलिंग के चावल जमा के संबंध में समीक्षा की गयी। बैठक मे खाद्य अधिकारी, उपायुक्त सहकारिता, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक( नान ), जिला सहकारी केंद्रीय बैंक , डिपो इंचार्ज (भा. खा.ना.) विभाग के सभी अधिकारी तथा जिले के राइस मिलर उपस्थित रहे उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विभिन्न योजनाओं अंतर्गत खाद्यान्न वितरण एवं उठाव की प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा भी की। उन्होंने खाद्य विभाग के अंतर्गत पीडीएस वितरण कार्य, चावल भंडारण की उपलब्धता आदि की जानकारी लेकर नवीन राशन वितरण की व्यवस्था समय अवधि में करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में एफसीआई एवं नान में चावल जमा करने की समीक्षा की एवं समय में चावल जमा करने के निर्देश दिए। ज़िला खाद्य अधिकारी ने बताया कि ख़रीफ़ वर्ष 2023-24 में 934687 मेट्रिक की टन धान की ख़रीदी हुई है। जिसमें 779692 मेट्रिक टन डीओ जारी किया गया।बाक़ी शेष है। 39 हज़ार मेट्रिक टन का उठाव शेष हैं। कलेक्टर शर्मा ने अधिकारियों को ज़िले के राइस मिलर्स से 5 दिवस के भीतर उठाव करने के निर्देश दिये। नागरिक उन्होंने आपूर्ति निगम में जमा चावल हेतु ज़िला प्रबंधक नान को राइस मिलर्स से समन्वय बनाकर गति में तेज़ी लेन कहा। कलेक्टर ने भारतीय खाद्य निगम में जमा हो रहे चावल धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त की। संबंधित अधिकारी को गोदाम भंडारण क्षमता अनुसार कार्य में गति लाने और चावल जमा करने के निर्देश दिये।




