विविध
*सहसपुर प्राचीन मंदिर में मनाई हनुमान जन्मोत्सव, भक्तों ने हनुमान की लगाए जय घोष की नारे बाजी*

देवकर:- उपतहसील देवकर अंचल क्षेत्र के ग्राम सहसपुर के स्वयं-भू-शिव एवं हनुमान प्राचीन मंदिर समिति सहसपुर द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें सुबह ज्योति कलश स्थापना कर ग्राम सहसपुर के गलियों में कलश शोभायात्रा निकाला गया। इस शोभयात्रा पर भगवान श्रीराम, माता सीता, प्रभु लक्ष्मण और हनूमान स्वरूप नन्हे बच्चों ने धारण किया था। उसके बाद हवन पूजा, हनुमान चालीसा, जाप, सुंदरकांड, भजन कीर्तन, रामधुन, सुवा नृत्य, जस झाकी कार्यक्रम के साथ प्रसादी एवं सरबत वितरण किया गया। पुरे दिन गांव वालो ने जोरो शोरो से त्योहार मना कर भव्य रूप से श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इसके आयोजक स्वयं-भू-शिव एवं हनुमान प्राचीन मंदिर समिति सहसपुर उपस्थित रहे।




