प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत तकनीकी सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन पर दावा-आपत्ति आमंत्रण

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत तकनीकी सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन पर दावा-आपत्ति आमंत्रण
कवर्धा 07 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत विकासखंड स्तर पर तकनीकी सहायक (02 पद) एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर (01 पद) की भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की स्कूटनी उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया गया है। यदि किसी आवेदक को जारी सूची में दर्शाए गए विवरण पर आपत्ति हो, तो वे 08 अगस्त को शाम 05 बजे तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कबीरधाम के नाम से लिखित आवेदन सप्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करते समय आवेदन क्रमांक एवं आवेदित पदनाम का स्पष्ट उल्लेख अनिवार्य है।विलंब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। जिसके लिए संबंधित अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे।अधिक जानकारी हेतु जिला पंचायत कार्यालय कबीरधाम से संपर्क करें।




