विविध

*विधायक दीपेश साहू ने बेमेतरा में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया*

बेमेतरा: बेमेतरा शहर के वार्ड नंबर 3 में विकास कार्यों को गति देते हुए आज सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन संपन्न हुआ। विधायक दीपेश साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर इस कार्य का शुभारंभ किया। यह सड़क पुसैया साहू के घर से घनश्याम चंद्राकर के घर तक बनेगी, जिसके लिए 7.95 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक साहू का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस सड़क के बनने से आवागमन आसान होगा और यह बेमेतरा नगर के समग्र विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू ने कहा कि उनका संकल्प बेमेतरा शहर का निरंतर विकास करना है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से नागरिकों को सुविधा मिलेगी और व्यापार, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

विधायक ने जोर देकर कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं जैसे सीसी रोड, नाली, पीने का पानी और स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा, “विकास केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखना चाहिए।” उन्होंने जनता के सहयोग और विश्वास के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके समर्थन से ही बेमेतरा को एक आदर्श शहर बनाने का लक्ष्य पूरा होगा।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, पार्षद पंचू साहू, विकास तम्बोली, गौरव साहू, रोशन दत्ता, रेवा राम निषाद, ओमेश्वरी साहू, दीनानाथ साहू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button