विविध

*फसल क्षति पूर्ति की घोषणा करें कृषि मंत्री-जितेंद्र साहू*

बेमेतरा:- प्रदेश भर में  तीन से चार दिनों से हो रही बेमौसम बारिश से हजारों एकड़ में किसानों के खेत में खड़ी चने गेहूं की फसल के साथ-साथ पपीते केले खरबूज की फसल को भारी नुकसान हुआ है जिसे लेकर किसान चिंतित है खेत में खड़ी फसल की बोनी को लेकर किसानों ने सरकारी समितियों से केसीसी अंतर्गत खाद बीज नगद ऋण लिया है और उस ऋण में किसानों के फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा किया गया ऐसे में फसल बर्बाद होने से किसान के सामने बहुत बड़ी संकट समस्या खड़ी हो गई भाजपा युवा मोर्चा साजा मंडल अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र साहू ने कहा कि लगातार हो रहे किसानों की घाटे पिछले दो-तीन महीना से टमाटर एक दो रुपए किलो से ज्यादा नहीं बिका गोभी सहित अन्य सब्जी भी नुकसान देह रही अभी तक शास -प्रशासन से किसी प्रकार का राहत नहीं मिला अब बेमौसम बारिश से किसान पूरी तरह कर्जदार एवं बर्बाद होने के कगार में है क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे बेमौसम हुई बारिश से चौपट हुई फसलों की जल्द सर्वे करा कर किसानों को उचित बीमा क्षतिपूर्ति की राशि दिए जाने की मांग की है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button