छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज अपने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर पहुचे।

 

कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज अपने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर पहुचे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान श्री अकबर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने सहसपुर लोहारा नगर पंचायत कार्यालय पहुचकर विकास कार्यो की समीक्षा की।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रमीण विकास से लेकर नगरीय निकायों के समुचित विकास के लिए जन भावनाओ और मांग के अनुरूप लाखो लाखो रुपए की लागत से अधोसंरचना व निमार्ण कार्यो के लिए स्वीकृति दी है। समय सीमा में विकास व निर्माण कार्य नही होने पर सीएमओ पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। श्री अकबर ने सभी निर्माण कार्यो का भौतिक सत्यापन करने तथा सभी दस्तावेजो का बारीकी से परीक्षण करने के निर्देश दिए।
श्री अकबर सहसपुर लोहारा के मंगल भवन में आयोजित राशन कार्ड वितरण में शामिल हुए तथा 620 नए हितग्रहियों को सार्वभौम पीडीएस योजना के तहत राशन कार्ड का वितरण किया।

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर सहसपुर लोहारा तहसील कार्यालय में राजस्व शिविर लगाकर राजस्व से संबधित सभी लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और संबधित किसानों से उनकी समस्याएं सुनी। श्री अकबर ने ग्राम कोयलरी से राजस्व की सबसे अधिक समस्या व लंबित प्रकरण होने की वजह से ग्राम कोयलारी में अलग से शिविर लगाने के निर्देश दिए।

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button