विविध

*राज्योत्सव में नगर के आत्मानन्द विद्यालय की दो छात्राएं शामिल होकर प्रस्तुत की अपनी एक्टिविटी मॉडल*

*देवकर:-* नगर पंचायत देवकर स्थित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल की दो बच्चों ने राज्य उत्सव में शामिल होकर अपना मॉडल एक्टिविटी प्रस्तुत किया।जानकारी के मुताबिक नगर की दोनों छात्रायें स्वामी आत्मानन्द विद्यालय देवकर पर आयोजित छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना छत्तीसगढ़ ओलम्पिक की थीम पर मॉडल तैयार कर राजधानी रायपुर में आयोजित राज्योत्सव पर्व में शामिल हुई थी।जिस पर इस सम्बंध में स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय,देवकर के प्राचार्य अनिल कुमार डहाले ने बताया कि हमारे विद्यालय से 02 बच्चे सानिया परवीन कक्षा 11 (गणित) और सेजल अग्रवाल कक्षा 11(बायो)का चयन राज्यस्तरीय उत्सव में बेमेतरा ज़िले की ओर से हुआ है, वही जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जिसमे सेजेस देवकर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया ,जो हमारे संस्था एवं शिक्षा विभाग के लिए गर्व की बात है।स्कूल के दोनों बच्चे काफी प्रतिभावान है। वही इस सम्बंध में नगर पंचायत के प्रतिनिधि बिहारी साहू एवं विधायक प्रतिनिधि-विनोद कुंजाम ने दोनों बच्चो को नगर का नाम रौशन करने पर बधाई व शुभकामना दी है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button