*खिसोरा में माँ लक्ष्मी मूर्ति प्रतिमा की धूमधाम से ग्राम के तालाब में किया विसर्जन*

बेमेतरा/कोदवा:- दीपावली का पर्व प्रकाशमय व हर्षोल्लास के साथ बड़े धूमधाम से मनाए। वही इस पावन पर्व दीपावली के अवसर पर अंचल में ग्रामीण व शहरों सहित कई क्षेत्रों में मां लक्ष्मी मूर्ति प्रतिमा की स्थापना ग्रामीण व समिति के सहमति से सौंदर्य व लोभायमान पंडालों का निर्माण रूप देकर माता लक्ष्मी को स्थापित किया। बता दें कि ब्लॉक बेरला अंचल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खिसोरा में माता लक्ष्मी की मूर्ति प्रतिमा स्थापित किया। इस वर्ष दीपावली में सूर्यग्रहण होने के कारण छ: दिन माता का स्थापना के साथ मां लक्ष्मी का पूजा अर्चना लगातार सिलसिला चलता रहा। इस तरह ग्राम में भक्ति मय का माहौल बना रहा।
गौरतलब है कि ग्राम खिसोरा सहित अंचलों में मां लक्ष्मी की प्रतिमा गांव-गांव में देखने को मिला। इस दौरान शनिवार को माँ लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर माता को विदाई देते हुए ग्राम के गली भ्रमण कराया। जिनके दर्शन के लिए ग्राम के गलियों में महिलाएं व बहनों ने आरती के थाल सजा कर घरों घर पूजा किया गया। इसके साथ फूल, श्रीफल, फूल से सजी माला आदि माता को अर्पित कर माता को विदाई दिया। इस दौरान ग्राम के तालाब में माँ लक्ष्मी की मूर्ति प्रतिमा विसर्जन किया गया। इस अवसर पर माँ लक्ष्मी समिति के सदस्य योगेश साहू, संजय साहू जय साहु धीरज, हिरेंद्र साहू सुदर्शन साहू, सूरज, किसन, लोचन साहू, संतोष साहू समस्त ग्राम वासी एवम लक्ष्मी समिति खिसोरा उपस्थित रहे।




