विविध

*●पुटपुरा में असमाजिक तत्वों ने यात्री प्रतीक्षालय पर मचा रहे जमकर उपद्रव,प्रशासन खामोश●*

 

 

*बेमेतरा/नवागढ़:-* जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पुटपुरा में स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्मित यात्री प्रतीक्षालय में असामाजिक तत्वों का जमकर आतंक देखने को मिल रहा है। फिलहाल यात्री प्रतीक्षालय में क्षेत्रवासियों के सड़क मार्ग पर बस से आवागमन के दौरान रुककर आराम करनेएवं बैठने के लिए बनाए गए कुर्सियों को तोड़ दिया गया है। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा गस्त के अभाव एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था की लचरता के कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का काफी प्रभाव है। जहां पर इसी तरह शासकीय सम्पतियों एवं सार्वजनिक स्थलों को असमाजिक लोगों द्वारा तोड़कर बर्बाद किया जा रहा है किंतु पुलिस सहित स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही होने से असामाजिक तत्वों का हौसला बुलन्द है। जिस पर इनदिनों लगाम लगाकर एक्शन लेने की जरूरत है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button