कबीरधाम विशेष

प्रदेश के श्रमवीरों के सम्मान में ग्राम सिल्हाटी के रीपा में सभी ने सामूहिक रूप से खाया बोरे बासी

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ग्रामीणों और श्रमिकों के साथ बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का बढ़ाया मान

प्रदेश के श्रमवीरों के सम्मान में ग्राम सिल्हाटी के रीपा में सभी ने सामूहिक रूप से खाया बोरे बासी

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने विश्व श्रमिक दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी

कवर्धा, 01 मई 2023। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश के श्रमवीरों के सम्मान स्वरूप मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आव्हान पर आज कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बोड़ला विकासखंड के ग्राम सिल्हाटी के रीपा में जनप्रतिनिधियों, जिला के अधिकारियों, ग्रामीणों और श्रमिकों के साथ सामूहिक रूप से छत्तीसगढ़िया संस्कृति का प्रमुख आहार बोरेदृबासी खाकर श्रमिकों का मान बढ़ाया। रीपा में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बहुत ही उत्साह के साथ बोरे-बासी सहित मीलेट्स से बने उत्पाद को परोसा। सभी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े खानपान और व्यंजनों की पहचान बोरेबासी के साथ प्याज, बिजौरी, चेच भाजी, आलू बड़ी सब्जी, दही, आम का अचार खाया। साथ ही स्व सहायता समूह द्वारा मीलेट्स से बनाई गई कुकीज और रागी से बने खीर का भी स्वाद लिया।
कलेक्टर श्री महोबे ने विश्व श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रमिकों के सम्मान में पिछले वर्ष से बोरे-बासी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज श्रमिकों के लिए विशेष दिवस है। इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए शासन द्वारा 1 मई को अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। गांव से लेकर शहरों तक लोगों में अपनी संस्कृति के प्रति एक लगाव और अभूतपूर्व उत्साह रहा है। उन्होंने कहा कि बोरे-बासी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का प्रमुख स्थानीय आहार है। छत्तीसगढ़ के समृद्ध खान-पान एवं यहां के संस्कृति की विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि बोरे-बासी हमारी छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा में गहरे रची-बसी है। अपनी संस्कृति से गहरा जुड़ाव महसूस करते हुए जिलेवासियों ने बोरे-बासी खा कर अपनी अनुभूति व्यक्त की है। गांव से लेकर शहरों तक लोगों में अपनी संस्कृति के प्रति एक लगाव और अभूतपूर्व उत्साह रहा। उन्होंने कहा कि बोरेदृबसी सिर्फ श्रमिक ही नही आम नागरिक भी खा रहे हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर है। अब इसमें मीलेट्स को भी शामिल किया जा रहा है। इसके साथ रीपा में  जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, कवर्धा एसडीएम श्री पीसी कोरी, पंडरिया एसडीएम श्री डीएल डाहिरें, बोड़ला एसडीएम श्री संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सरपंच ने भी बोरे-बासी खाया।

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने सह-परिवार के साथ बोरे-बासी का लिया स्वाद

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button