जीएसटी संभागीय उपायुक्त के साथ हुई बैठक

*जीएसटी संभागीय उपायुक्त के साथ हुई बैठक*
दुर्ग,11 अक्टूबर छ.ग.शासन को पिछले दो माह से जीएसटी मद मे आयी कमी के संदर्भ मे आज सुबह 11-30 बजे वाणिज्य कर संभागीय उपायुक्त दुर्ग हिडको जी के साथ टीम कैट दुर्ग व चैम्बर आफ कामर्स, महिला विंग, युवा विंग के पदाधिकारियों की बैठक जीएसटी कार्यालय दुर्ग मे संपन्न हुई।
संभागीय उपायुक्त हिडको जी ने जानकारी दी कि विगत अगस्त माह से टेक्स रेवेन्यू कम आ रहा है जिस पर कैट अध्यक्ष मो.अली हिरानी ने कहा 90% रेवेन्यू 10% टेक्स पेयर से मिलता है, भिलाई इस्पात संयंत्र ,सिम्पलेक्स आदि औद्योगिक संस्थानों जैसे 90%टेक्स पेयर से केवल 10% रेवेन्यू मिलता है।तो जोभी कमी आयी होगी उसका आकलन करें कि कहां कमी हो रही है, वर्तमान स्थिति में आनलाइन व्यापार में बढ़ोत्तरी हुई है जिससे बाजारों में व्यापार में कमी हुई हैं तो जीएसटी भी उस अनुपात में कम हुआ है।
चैम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा ने कहा कि शासन द्वारा व्यापारियों को भी टेक्स कलेक्शन पर कमीशन या पेंशन की घोषणा की जावे जैसा विदेशों मे होता है।
बैठक मे कैट दुर्ग ईकाई पदाधिकारी पवन बड़जात्या, मो.अली हिरानी, पियुष देशलहरा, महेश गणेशानी, आशीष निमजे, प्रहलाद रुंगटा, दर्शन लाल ठाकवानी, आशीष खण्डेलवाल, पायल जैन, शाकिन डेविड, रवि केवलतानी,संभागीय उपायुक्त हिडको साहब,दुर्ग सर्किल उपायुक्त मिंज मेडम,गजपाल मेडम सहित वाणिज्य कर अधिकारी मौजूद रहे।




