छत्तीसगढ़

जीपीएम पुलिस ने न्यायालय से फरार दुष्कर्म के आरोपी को डिंडौरी, म0प्र0 से किया गिरफ्तार

*👉जीपीएम पुलिस ने न्यायालय से फरार दुष्कर्म के आरोपी को डिंडौरी, म0प्र0 से किया गिरफ्तार*

👉 *थाना गौरेला के 379/22 धारा 376, 506 भादवि*

*👉नाम आरोपी:- चंद्रशेखर पिता जयलाल उम्र 19 साल, जाति – पनिका साकिन मुडापारा, नेवसा, थाना गौरेला, जिला गौ0पे0म0*

विवरण:- दिनांक 24.09.2022 को पीडिता थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि आरोपी चंद्रशेखर पिता जयलाल पनिका उम्र 19 साल, निवासी ग्राम मुडापारा नेवसा, थाना गौरेला, जिला जीपीएम जो पूर्व से ही ग्राम डोंगराटोला में अपने रिस्तेदार के घर में रहता था और वही की रहने वाली पीडिता से जान पहचान कर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था और शारीरिक संबंध बनाया जिस पर थाना गौरेला में आरोपी चंद्रशेखर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था आरोपी को तत्काल दिनांक 26/9/2022 को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया था जो जिला जेल गोरखपुर में परिरूद्व था दिनांक 20/10/2022 रिमांड पेशी होने से पुलिस बल के द्वारा न्यायालय पेशी पर लाया गया था किंतु पेशी होने के बाद शाम को वापस जेल दाखिल करने जाने के लिये बस में बैठाया जा रहा था उसी दौरान आरोपी चंद्रशेखर पनिका पुलिस बल के कर्मचारी को धक्का देकर फरार हो गया। जिस पर कर्मचारी के द्वारा दौडा कर पीछा किया गया किंतु न्यायालय परिसर में आह्ता से कूद कर फरार हो गया और अंधेरा होने का फायदा उठाकर लुक छिप गया काफी खोजबीन करने के बाद भी आरोपी चंद्रशेखर का पता नही चला और फरार हो गया जिसकी सूचना गार्ड प्रभारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दिया तत्पश्चात *पुलिस अधीक्षक श्री यू. उदय किरण* के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अशोक वाडेगावकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरेला को प्रकरण में फरार की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। बाद थाना गौरेला चंद्रशेखर के विरूद्ध अपराध क्र0 412/22 धारा 224 ता0हि0 के तहत् पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था एवं आरोपी की पतासाजी हेतु अलग अलग टीम बना कर सरगरमी से हर दिशा से जांच किया जा रहा था एवं आरोपी के परिजनों से पूछताछ किया गया जो आरोपी की जानकारी होने से इंकार कर रहे थे इसी दौरान थाना गौरेला में पदस्थ आरक्षक नरेश कैवर्त को मोबाईल से सूचना मिला की फरार आरोपी चंद्रशेखर अपने गाँव मे है जिस पर तत्तकाल पुलिस पार्टी नेवसा पहुची जहा से भी आरोपी निकल चुका था घर वालो से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताए कि ग्राम करंजिया, मध्यप्रदेश में अपने रिस्तेदार के घर में छुपा हुआ है। बाद पुलिस बल के द्वारा मौके पर जाकर दबिश दिया गया और आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना गौरेला लाया गया आरोपी गिरफ्तार है जिसे आज पुनः न्यायालय पेश किया जाएगा।

संपूर्ण कार्यवाही में विशेष योगदान
*निरीक्षक युवराज तिवारी थाना प्रभारी, थाना गौरेला, निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, साइबर सेल प्रभारी, विवेचक/स0उ0नि0 रामनिवास सिंह राठौर, स0उ0नि0 कांतीलाल वानी, आरक्षक नरेश कैवर्त, आरक्षक गिरवर पैकरा,सन्नी कोसले एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी*

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button