बहुचर्चित वनरक्षक पन्ना लाल जांगड़े भारमुक्त

बहुचर्चित वनरक्षक पन्ना लाल जांगड़े भारमुक्त
मरवाही वन मंडल में भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाले बहुचर्चित वनरक्षक पन्ना लाल जांगड़े को मरवाही वन मंडल क्षेत्र के विशेष कर्तव्य मरवाही परिसर रक्षक से भार मुक्त कर बिलासपुर वनमंडल बिटकुली स्थानांतरित कर दिया गया है,
बता दें मरवाही वन मंडल में वनरक्षक पन्ना लाल जांगड़े के द्वारा भ्रष्टाचार को अंजाम देकर वन विभाग को आर्थिक क्षति पहुंचाया जा रहा था, जिसकी शिकायत लगातार स्थानीय ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी, जिसकी शिकायत को प्रमुखता से मरवाही पत्रकार संघ के द्वारा मरवाही वन मंडल अधिकारी को वनरक्षक पन्ना लाल जांगड़े को मरवाही से भारमुक्त करने की मांग की गई थी, जिसको संज्ञान लेते हुए मरवाही वन मंडल अधिकारी के द्वारा वनरक्षक पन्नालाल जांगड़े को तत्काल भार मुक्त कर दिया गया है,
वही लगातार विवादों से घिरे वनरक्षक पन्नालाल जांगड़े के भार मुक्त होने से स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है




