छत्तीसगढ़

महासमुंद में गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की 15 दिन बाद जंगल में मिली लाश, प्रेमिका और उसके परिवार से पूछताछ

महासमुंद। जिले के जंगल में एक नाबालिग का शव मिला है। उसकी पहचान बलौदाबाजार जिले के ग्राम सर्वा निवासी के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक 15 दिन पहले अपनी प्रेमिका से मिलने जमनीडीह गांव आया था, तब से वह लापता था। घटना स्थल जिले के भंवरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।पुलिस के अनुसार, युवक 29 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ टूड्री गांव में मड़ाई मेला देखने गया था। लौटते समय उसने महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत जमदरहा के आश्रित गांव जमनीडीह में अपनी प्रेमिका से मिलने की इच्छा जताई। साथियों के मना करने के बाद भी रात करीब 11 बजे जमनीडीह गांव पहुंचा।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button