छत्तीसगढ़

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अमृत सरोवर के अंतर्गत बन रहे तालाबों का किया निरीक्षण       

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अमृत सरोवर के अंतर्गत बन रहे तालाबों का किया निरीक्षण     
नारायणपुर, 19 मार्च 2023 – जिला पंचायत नारायणपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव ने आज जिले में  ग्राम पंचायत बिंजली, पालकी, ब्रेहबेडा, कोंगेरा, बावड़ी एवं हलामी मुंज मेटा में दौरा कर अमृतसर योजना के तहत स्वीकृत तालाबों का निर्माण एवं  जीर्णाेद्धार के कार्य का निरीक्षण किया।  उन्होंने अमृत सरोवर निर्माण कार्य में अधिक से अधिक संख्या में लेबर सृजित करने के लिए संबंधित तकनीकी सहायक सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देशित किया है साथी ही भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों जैसे देव गुड़ी घोटूल एवं आंगनबाड़ी इत्यादि कार्यों का निरिक्षण किया एवं अपूर्ण कार्यों को शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
उल्लेखनीय है कि जिले में जिन 78 तालाबों का निर्माण एवं जीर्णाेद्धार किया जा रहा है उसमें विकासखंड नारायणपुर के 12 नए तालाब एवं 46पुराने तालाबों का निर्माण किया जा रहा है वही ओरछा विकासखंड में 15 नवीन तालाब एवं वही 5 तालाबों का जीर्णाेद्धार करा कर प्राकृतिक जल का संचय किया जायेगा उन्होंने बताया कि इसके लिए व्यापक कार्य योजना के तहत तेजी से कार्य चल रहा है इसके तहत होने वाली इस योजना कार्यों का मूल उदेश्य देश हर जिले में  हर जिले में कम से कम 75 अमृतसर तालाबों का निर्माण में विकास होना है प्रत्येक अमृतसर में कम से कम 1 एकड़ तालाब का क्षेत्रफल होगा  और तालाब के किनारे बरगद, निम, आम एवं पीपल के वृक्षारोपण किया जायेगा नारायणपुर जिले में 78 तालाबों का निर्माण एवं जीर्णाेद्धार का कार्य मनरेगा योजना के तहत  14 करोड़ 24 लाख 91हज़ार की राशि से पूरा किया जायेगा और इसे अभियान के रूप मे चलाकर 31मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है ग्राम पंचायत भ्रमण के दौरान साथ मे कार्यक्रम अधिकारी श्री परमेश्वर वर्मा, एवं सीएफपी जिआईस विशेषज्ञ महेंद्र बनकर एवं तकनिकी सहायक एवं अन्य  कर्मचारी उपस्थिति थे।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button