छत्तीसगढ़

वनांचल में मलेरिया के बचाव एवं रोकथाम के लिए मितानिनों ने निकाली जागरूकता रैली

वनांचल ग्राम झलमला में मनाया गया विश्व मलेरिया दिवस

वनांचल में मलेरिया के बचाव एवं रोकथाम के लिए मितानिनों ने निकाली जागरूकता रैली

शून्य मलेरिया देने का समय : निवेश करें, नवाचार करें, लागू करें

कवर्धा, 26 अप्रैल 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने विश्व मलेरिया दिवस पर संदेश देते हुए कहा कि स्वयं जागरूक होकर अपने और अन्य लोगों की स्वास्थ की देख भाल कर सकते हैं। हमारे स्वास्थ्य को कई प्रकार मच्छर प्रभावित करते हैं जिसमें मादा एनाफिलीज मच्छर जो मलेरिया रोग के वाहक है, उससे बचाव जरूरी है। कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एवं रेडक्रॉस सोसाइटी कबीरधाम के द्वारा वनांचल ग्राम झलमला में जागरूकता रैली निकाली गई।
सीएमएचओ डॉ. सुजॉय मुखर्जी के मार्गदर्शन में जिले भर में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिसमें प्रमुख रूप से वनांचल क्षेत्र के मलेरिया प्रभावित स्थानों को प्राथमिकता देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झलमला, बोड़ला में मितानिनो के द्वारा बैनर पोस्टर के माध्यम से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। डीपीएम सृष्टि शर्मा, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक चंद्रवशी, रूपेश साहू विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, संदीप मानिकपुरी खण्ड विस्तार प्रशिक्षक अधिकारी के मार्गदर्शन में ग्राम झलमला में मलेरिया दिवस मनाया गया। मलेरिया दिवस में उप स्वास्थ्य केंद्र शीतलपानी, झलमला, समनापुर, रोल व रेंगाखार के मितानिन प्रशिक्षक व मितानिनों का मलेरिया के विषय में प्रशिक्षण रखा गया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों का मितानिन प्रशिक्षक, मितानिनो व झलमला स्टाफ द्वारा मितानिन ताली के साथ अभिनंदन किया गया। डॉ. योगेश ठाकुर दंत चिकित्सक, श्री जगकुमार राठौड़ सहायक चिकित्सा अधिकारी, श्री बालाराम साहू जिला समन्वयक रेडक्रॉस, श्री बाबूलाल गोंड सेक्टर सुपरवाईजर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ महतारी राज्य गीत का गायन किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा मलेरिया के विषय में विस्तृत व सम्पूर्ण जानकारी दी गई साथ साथ मितानिनों द्वारा मलेरिया के क्षेत्र में की गई कार्य की सराहना की गई। 2027 तक शून्य मलेरिया व 2030 तक मलेरिया उन्मूलन को दृष्टिगत रखते हुए बेहतर कार्य करने हेतु निर्देश दिए गए। मितानिन प्रशिक्षको द्वारा मलेरिया के विषय में सुन्दर गीत प्रस्तुत की गई। 5- 5 मितानिन की संख्या में मितानिनों को आर डी किट जांच की प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम झलमला में मलेरिया के प्रति जागरुक करने हेतु मईकिंग, रैली निकालकर जागरूक किया गया। झलमला के बाजार के पास (आवागमन को देखते हुए) मच्छरदानी का डेमो व बैनर लगाकर जागरूक किया गया। बाजार के दुकानों में जागरुकता के लिए पंपलेट वितरण किया गया। मंच संचालन श्री भूपेन्द्र भास्कर एसटीएलएस, श्री राधे टेकाम एमटीएस द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ योगेंद्र ठाकुर, श्री बालाराम साहू जिला समन्वयक, श्री जग कुमार राठौर सहायक चिकित्सा अधिकारी, श्री बाबूलाल गौड़ सेक्टर सुपरवाइजर, श्री श्यामदास महानंद स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक मितानिन, श्री अशोक कुमार धुर्वे आरएमओ, श्री राधेश्याम टेकाम मलेरिया सुपरवाइजर, श्री भूपेंद्र भास्कर टी बी सुपरवाइजर, श्री जेहर सिंह मरावी, श्री बबीता कुंभकार, श्री समुद्री कुशरे, श्री जूलियाना मितानिन प्रशिक्षक सहित मितानिन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झलमला के सभी अधिकारी, कर्मचारी का भागीदारी रही।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button