विविध

*विधायक ने लिया शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा*

बेमेतरा:- बेमेतरा में 6 सितंबर को होने वाले जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियों को देखने के लिए विधायक दीपेश साहू ने कृषि मंडी प्रांगण का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक ने मंच की सजावट, अतिथियों का स्वागत, और शिक्षकों व छात्रों के बैठने की व्यवस्था को सही ढंग से करने के लिए कहा। उन्होंने पेयजल और जलपान की सुविधाओं को भी सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए ताकि सभी को किसी तरह की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रकाश भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी गैंदराम चतुर्वेदी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कामिनी महिलांगे और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

विधायक दीपेश साहू ने इस मौके पर कहा, “शिक्षक हमारे समाज की सच्ची धरोहर हैं। उनका मार्गदर्शन और संस्कार ही बच्चों के भविष्य की नींव रखते हैं। यह समारोह हमारे गुरुजनों के योगदान को नमन करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।”

इस कार्यक्रम में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गजानंद साहू, और अन्य लोग शामि

ल थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button